Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एमबी डीएवी विद्यालय लोहरदगा में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन, स्वामी विवेकानंद के विचारों से विद्यार्थियों को मिली प्रेरणा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा:
एमबी डीएवी विद्यालय, लोहरदगा में माननीय प्राचार्य जी. पी. झा के नेतृत्व एवं निर्देशन में स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सीसीए प्रभारी शितेश कुमार पाठक एवं आरती कुमारी द्वारा किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायी जीवन, विचारों और आदर्शों से अवगत कराना था। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के समक्ष प्राचार्य महोदय, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षिका ज्योति पांडे ने किया। संगीत शिक्षक श्रवण कुमार पाठक ने सुमधुर भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भावपूर्ण बनाया। शिक्षक शितेश कुमार पाठक एवं छात्रा आर्य सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों पर प्रभावी भाषण प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को आत्मनिर्भरता, चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में शिक्षक के. के. रॉय के द्वारा विषय आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं के छात्र अरशद खान ने प्रथम, कक्षा सातवीं की छात्रा साक्षी प्रिया ने द्वितीय तथा प्रियंका साहू एवं श्रेष्ठ चक्रवर्ती ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्राचार्य जी. पी. झा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही देश की सबसे बड़ी शक्ति और भावी राष्ट्र निर्माता हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने भीतर छिपे डर को दूर कर आत्मशक्ति को पहचानना होगा, तभी वे अपनी प्रतिभाओं से न केवल स्वयं का, बल्कि संपूर्ण मानवता का भी कल्याण कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य महोदय ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय सहभागिता रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment