Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अखिल भारतीय धोबी महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन 18 जनवरी को कांके में, तैयारियों का लिया गया जायजा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कुड़ू (लोहरदगा):
अखिल भारतीय धोबी महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 18 जनवरी को रांची जिले के कांके प्रखंड स्थित सुकुरहुटू में संचालित स्व. रामचंद्र बैठा जीबी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय अधिवेशन सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। सोमवार को धोबी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश बैठा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान बैठक कर अतिथियों के ठहरने, होटल से कार्यक्रम स्थल तक आवागमन तथा अधिवेशन के संचालन की विस्तृत रूपरेखा तय की गई।

प्रदेश अध्यक्ष अवधेश बैठा ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन के प्रथम सत्र में सुबह 10 बजे से विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे प्रदेश अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों का परिचय होगा। इसके बाद राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों द्वारा बीते वर्ष समाज के लिए किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष अपने-अपने प्रदेशों में महासंघ द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों तथा वार्षिक आय-व्यय का विवरण रखेंगे और नववर्ष में प्रस्तावित सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे।

दोपहर में भोजनावकाश के बाद द्वितीय सत्र का शुभारंभ दोपहर 2 बजे से होगा। इस सत्र में धोबी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा वर्ष भर का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा तथा वर्ष 2026 में विभिन्न प्रदेशों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को अनुमोदन के लिए रखा जाएगा। अंतिम सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन होगा। राष्ट्रीय अधिवेशन में धोबी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार कनौजिया, राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार राजेन्द्र आहिरे, राष्ट्रीय महासचिव अंता राम, झारखंड के कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, चंदनक्यारी विधायक उमाकांत रजक, समाजसेवी अर्जुन बैठा, छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के निजी सचिव तुलसी कौशिक सहित कई पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे।

इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मुंबई, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, बंगाल, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश सहित दक्षिण भारत के कई राज्यों से भी प्रतिनिधि अधिवेशन में भाग लेंगे। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन समाज की एकता, संगठन की मजबूती और भावी सामाजिक कार्यों की दिशा तय करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित कुमार, उपेन्द्र कुमार रजक, आलोक बैठा, चंदन बैठा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment