Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भैसमुंदो में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया, युवाओं से सामाजिक बुराइयों से लड़ने का आह्वान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भंडरा (लोहरदगा): युवा ग्रामीण विकास समिति, भैसमुंदो के द्वारा सोमवार को सामुदायिक भवन में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, समिति सदस्य एवं बच्चे उपस्थित रहे। मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा ग्रामीण विकास समिति के सचिव बाल कृष्णा सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संदेश था— “उठो, जागो और तब तक चलते रहो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।” उन्होंने कहा कि आज समाज में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, नशाखोरी और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों से युवाओं को संगठित होकर लड़ना होगा, तभी एक स्वच्छ और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

उन्होंने कहा कि जब युवा इन बुराइयों के खिलाफ संघर्ष कर जीत हासिल करेंगे, तभी भारत पुनः विश्व गुरु कहलाएगा। आज देश के युवा खेलों के माध्यम से भी विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। युवा सशक्त होंगे तो समाज सशक्त होगा और इससे राष्ट्र भी मजबूत बनेगा। कार्यक्रम में अभिषेक सिंह, कांति देवी, सोनी कुमारी, रूपेश सिंह, रवि महतो, पुष्पा देवी, करमचंद महतो, निर्मला देवी सहित युवा ग्रामीण विकास समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment