Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एबीवीपी के तत्वावधान में जे.एम.एस. स्कूल में युवा दिवस मनाया गया, स्वामी विवेकानंद को किया गया नमन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा:
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर महान राष्ट्रचिंतक स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ जे.एम.एस. स्कूल में मनाई गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रनिर्माण की दिशा में अग्रसर करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुषमा सिंह उपस्थित रहीं। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से SFS प्रांत प्रमुख छवि सिंह, जिला संयोजक आदित्य कुमार साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जानवी कंचन गोयल, अनीश मेहता, जयकुमार सहित अनेक कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि सुषमा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज के युवाओं के लिए पथप्रदर्शक हैं। आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा की भावना ही सच्चे अर्थों में युवा दिवस का संदेश देती है।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जानवी कंचन गोयल ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव युवाओं को संगठित कर राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करती रही है। स्वामी विवेकानंद का जीवन सेवा, संघर्ष और समर्पण की प्रेरणा देता है।

वहीं SFS प्रांत प्रमुख छवि सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवा स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर लें, तो भारत को विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रनिर्माण के संकल्प और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में उतारने के आह्वान के साथ हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment