Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

माँ आंजन महोत्सव को लेकर तैयारियाँ तेज, पूर्व सांसद धीरज साहू को दिया गया आमंत्रण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा। आंजन धाम समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निश्चय वर्मा ने पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धीरज प्रसाद साहू को आगामी माँ आंजन महोत्सव में सम्मिलित होने हेतु औपचारिक रूप से आमंत्रण प्रदान किया। इस दौरान महोत्सव की तैयारियों, उसके उद्देश्य और सामाजिक महत्व को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर निश्चय वर्मा ने कहा कि माँ आंजन महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का सशक्त प्रतीक है। यह महोत्सव वर्षों से लोगों को जोड़ने का कार्य करता आ रहा है और समाज में आपसी भाईचारे व समरसता को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू की उपस्थिति से आयोजन को नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी।

पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने आमंत्रण के लिए आंजन धाम समिति का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

भेंट के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सच्चिदानंद चौधरी भी उपस्थित रहे। उन्होंने माँ आंजन महोत्सव को क्षेत्र की पहचान बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। वहीं लोहरदगा विधायक प्रतिनिधि निशीथ जयसवाल ने आयोजन को जनसहभागिता के साथ भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर बल दिया। अंत में सभी नेताओं ने माँ आंजन महोत्सव के सफल आयोजन की शुभकामनाएँ दीं और इसे सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बनाने का संकल्प दोहराया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment