Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कुशवाहा समाज की अहम बैठक, प्रखंड कमेटी का गठन, लोकतांत्रिक चुनाव पर सहमति

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा। कुडू प्रखंड के जिमा गांव में रविवार को कुशवाहा समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक राजकिशोर महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला पर्यवेक्षक संतोष कुमार महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज की मजबूती, संगठनात्मक विस्तार और आगामी चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

पर्यवेक्षक संतोष कुमार महतो ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार लोहरदगा जिले में कुशवाहा समाज का चुनाव पूरी तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज का हर सदस्य मतदान में भाग लेगा, ताकि एक सशक्त, पारदर्शी और निष्पक्ष जिला कमेटी का गठन हो सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन की मजबूती से ही समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से कुडू प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। इसमें अभिषेक बड़ाइक को अध्यक्ष,  योगेश महतो और मनमीत कुमार महतो को उपाध्यक्ष, ललित महतो को सचिव, प्रदीप महतो को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में कृष्णा महतो, रामबृक्ष महतो, सुलेन्द्र महतो, जयप्रकाश महतो और चंदन महतो को शामिल किया गया। बैठक में गोपाल महतो, कपिंद्र महतो, बिगू महतो, मंटु कुमार, मुकेश कुमार, संजय महतो, अनूप महतो, रामप्रसाद महतो, उमेश महतो, श्रीचंद महतो सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित थे। नई कमेटी के गठन और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की जानकारी मिलने के बाद उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने आगामी चुनावों में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment