Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मतदाता सूची विशेष संछिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

On: June 5, 2023 8:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

संबंधितों को दिए कई दिशा निर्देश

न्यूज स्केल संवाददाता
चतराः समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष संछिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसएसआर-2024) की बैठक हुई। जिसमें 01 जुलाई 2023 से पूर्व पूनरीक्षण एवं 17 अक्टूबर 2023 से मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य प्रारम्भ होने संबंधी जानकारी दी गई। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि आयोग से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार प्रे रिवीजन संबंधित गतिविधियों के सम्पादन के लिए 1 जून से 16 अक्टूबर तक अवधि निर्धारित है। इसके तहत् आवश्यकतानुसार मतदान केन्द्रों का विखण्डीकरण/अनुभाग का शुद्धिकरण तथा मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन के पूर्व प्राप्त ऑनलाइन प्रपत्र 6, 6 क, 6 ख, 7 एवं 8 प्रपत्रों का निष्पादन किया जाना आपेक्षित है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा उक्त बैठक में छुटे योग्य मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने हेतु किये जाने वाले कार्यों की चर्चा उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से करते हुए उक्त कार्य हेतु आवश्यक सहयोग करने की बात कही। साथ ही सभी दलों से एक-एक बीएलए (बुथ लेवल एजेन्ट) नियुक्त करते हुए इसकी सूची उपलब्ध कराने की भी बात कही। इसके उपरांत बैठक में उपस्थित सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को छुटे योग्य मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने तथा प्राप्त प्रपत्रों को ससमय निष्पादन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही मतदाता सूची में विद्यमान पूर क्वालिटी/ब्लैक एंड वाइट को विस्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में एसडीओ सिमरिया सुधीर कुमार दास, उप निर्वाचन पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि समेत सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी व संबंधित उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

झारखंड में अव्वल बना गुमला – 11वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमला के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में रचा इतिहास

मासूम की चीख भी नहीं रोक पाई रफ्तार, ट्रैक्टर ने 3 साल के बच्चे को कुचला

बिहार में ‘सम्राट’ युग का आगाज़: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सम्राट चौधरी ने रचा इतिहास; नीतीश के बाद संभाली कमान

अंबेडकर जयंती पर गूंजा शिक्षा और संघर्ष का संदेश

सरस्वती विद्या मंदिर में अंबेडकर जयंती पर ज्ञान और संस्कार का संगम

संविधान निर्माता को नमन, श्रद्धा और सम्मान से गूंजा अंबेडकर चौक, वरीय अधिकारियों ने किया माल्यार्पण, बाबा साहब के विचारों पर हुआ मंथन

भीष्म पितामह से सम्राट तक— बिहार में भाजपा के ‘पूर्ण उदय’ की इनसाइड स्टोरी, 45 साल का लंबा संघर्ष

बाबा साहेब की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारियों ने सामाजिक न्याय व समानता के संदेश को किया स्मरण

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, विभिन्न प्रखंडों में शोभा यात्रा, पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

Leave a Comment