Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड आवास बोर्ड व हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड गठित, सदस्यों की भी हुई नियुक्ति, देखें सूची…

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
रांचीः झारखंड सरकार ने राज्य आवास बोर्ड व हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति कर दी है। झारखंड राज्य आवास बोर्ड अधिनियम 2000 की धारा 4(1) (क) और 16 (2) (क) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सरकार द्वारा रामगढ़ जिला के बरकाकाना, पतरातु निवासी संजय लाल पासवान को अगले तीन वर्षों के बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। साथ ही झारखंड राज्य आवास बोर्ड अधिनियम 2000 की धारा 4.1 (ञ) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अगले तीन वर्षों के लिए बोर्ड के सदस्य के पद पर रांची के अभिलाष साहू, पाकुड़ के गुलाम अहमद गोकुल, रांची के नीतिन अग्रवाल और धनबाद के पवन महतो को नियुक्त किया गया है।

हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन

वहीं सरकार ने हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड का भी गठन करते हुए हिन्दू धार्मिक न्यास अधिनियम, 1950 (अंगीकृत) की धारा 8 में प्रदश शक्तियों के अधीन राज्य सरकार द्वारा तृतीय झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन किया है। अगले पांच वर्ष के लिए हजारीबाग के जय शंकर पाठक को बोर्ड का अध्यक्ष सह सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा पलामू के हृदयानंद मिश्रा, रांची के राकेश सिन्हा, देवघर के अजय नारायण मिश्रा और पलामू के संजीव तिवारी को बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है।

ज्ञात हो कि पिछले कई महीनों से झारखंड में बोर्ड, निगम और आयोग के गठन की कवायद चल रही है। जिसे लेकर सत्ताधारी दलों के बीच टकराव की स्थिति देखने को मिल रही थी। क्योंकि सभी पार्टियों पर अपने-अपने कार्यकर्ताओं को इसमें जगह देने का दवाब है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment