Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दीक्षा ई-कंटेंट निर्माण प्रशिक्षणकार्यक्रम संपन्न

On: December 14, 2025 7:12 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

लोहरदगा —-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चीरी ,लोहरदगा में तीन दिवसीय दीक्षा ई-कंटेंट निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। प्राचार्य अभिजीत कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के सभी सात प्रखंडों से कुल 28 शिक्षकों ने भाग लिया । प्रत्येक प्रखंड से चार-चार शिक्षकों ने तीन दिनों तक डिजिटल शिक्षण के विभिन्न तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण का मूलभूत उद्देश्य शिक्षकों को डिजिटल माध्यमों द्वारा ई-कंटेंट तैयार करना, विभिन्न शिक्षण एप्स का उपयोग, दीक्षा पोर्टल पर सामग्री अपलोड करना तथा तकनीक के माध्यम से शिक्षण की विधियां सिखाई गईं। प्रशिक्षक श्याम बिहारी महतो , महबूब आलम, पंकज कुमार सिंह एवं रिसोर्स शुभम साहू ने बताया कि दीक्षा पोर्टल अब देशभर में डिजिटल लर्निंग का प्रमुख माध्यम बन चुका है, जिसमें वीडियो लेसन, क्विज,

गतिविधि आधारित सामग्री और विषयवार मॉड्यूल उपलब्ध हैं। शिक्षक इन सामग्रियों को अपने स्तर से भी तैयार कर प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर सकते हैं, जिससे विद्यार्थियों को स्थानीय संदर्भों पर आधारित बेहतर सीखने की सुविधा मिलती है। प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों को मोबाइल व लैपटॉप के जरिए गुणवत्तापूर्ण ई-कंटेंट बनाना, ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग, एडिटिंग,

ग्राफिक्स और प्रस्तुति निर्माण की जानकारी दी गई। प्रथम दिन प्रतिभागियों को ई-कंटेंट निर्माण की मूल तकनीक, स्टोरीबोर्डिंग एवं स्क्रिप्ट राइटिंग के बारे में विस्तार से बताया गया। विशेषज्ञों द्वारा उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया कि कैसे एक साधारण विषय को भी रोचक डिजिटल सामग्री के रूप में परिवर्तित किया जा सकता है। दूसरे दिन डायट प्राचार्य की उपस्थिति में शिक्षकों को व्यावहारिक सत्र में शामिल किया गया, जिसमें वे स्वयं कंटेंट बनाकर दीक्षा प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। अंतिम दिन मूल्यांकन, फीडबैक के उपरान्त सभी प्रतिभागियों को जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए प्रतिभागियों को उत्प्रेरित किया गया । कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में संकाय सदस्यों के अतिरिक्त शिक्षकेतर कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

28 दिनों से लापता दिव्यांग किशोरी का शव बरामद, कई सवालों के घेरे में मामला

*बचपन प्ले स्कूल में धूमधाम से मना वसंत पंचमी उत्सव, बच्चों का हुआ ‘विद्यारंभ संस्कार’*

अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, 20.5 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की मॉक ड्रिल, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उग्रवाद के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस के लिए चुनौती

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा, शिक्षण संस्थानों में भक्तिमय माहौल

सरस्वती पूजा को लेकर सिमरिया व पत्थलगड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

हर्षाेल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा, सीओ व थाना प्रभारी ने किया पंडालों का निरीक्षण

बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

जिप उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, पूजा पंडालों का किया भ्रमण

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

Leave a Comment