Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

महाविद्यालय में त्रिदिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आरंभ  

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

 

लोहरदगा|मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय लोहरदगा में त्रिदिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ| कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधकारिणी समिति के माननीय अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद राय, सचिव अजय प्रसाद, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन कुमार दास, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडे के द्वारा सामूहिक रूप से भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन कर किया गया| तत्पश्चात हनुमान जी की आरती की गई| अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल के द्वारा वार्षिक खेलकूद के शुभारंभ पर झंडोतोलन किया गया| मशाल दौड़ में अमन टोप्पो, रोशन उरांव, रेशमी कुमारी व नैंसी उरांव शामिल थी| महाविद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन कुमार दास ने अतिथि परिचय व स्वागत कराया| कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालयों में पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ भैया बहनों में छुपी प्रतिभाओं का भी निखार किया जाता है| भैया बहनों का उत्साहवर्धन करते हुए अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल ने कहा कि खेलकूद को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए| खेलकूद से स्वस्थ शरीर का निर्माण होता है, उन्होंने आगे कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है| वार्षिक खेलकूद के प्रथम दिवस पर भैया बहनों की 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, कैरम, शतरंज, लंबी कूद आदि प्रतियोगिताएं कराई गई| शेष प्रतियोगिताएं द्वितीय व तृतीय दिवस पर आयोजित की जाएगी | कार्यक्रम का संचालन नीतू कुमारी ने किया| कार्यक्रम को सफल बनाने में रेणु कुमारी, रश्मि साहू, यशोदा कुमारी, ऋद्धि मिश्रा, कविता कुमारी, सनोज कुमार साहू, शिखा राय, आरती भगत सहित आचार्य, दीदी जी और भैया-बहन का महत्वपूर्ण योगदान रहा|

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment