Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

परियोजना क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं से जीएम ने की प्रशिक्षण लेने की अपील

On: May 27, 2023 11:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
टंडवा (चतरा): टंडवा प्रखंड अंतर्गत आम्रपाली-चंद्रगुप्त परियोजना क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं से तकनीकी प्रशिक्षण में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील जीएम अमरेश कुमार सिंह ने किया है। श्री सिंह ने बताया कि सीसीएल और सीपेट (केन्द्रीय पेट्रो-रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान) के बीच एक समझौता किया गया है। इसके अंतर्गत परियोजना से प्रभावित व विस्थापित युवाओं को छः महीने का आवासीय कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे वे आसानी से कहीं भी रोजगार पा सकते हैं। सीपेट भारत सरकार का प्रीमियर राष्ट्रीय संस्थान है, जो प्लास्टिक व संबद्ध इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उच्च कोटि का कौशल विकास प्रशिक्षण देती है। जीएम श्री सिंह ने बेरोजगार युवाओं से निःशुल्क आवेदन फॉर्म सीएसआर विभाग, महाप्रबंधक कार्यालय आम्रपाली (काली मंदिर के पास) से प्राप्त व जमा करने की बात कही है। आवेदक की उम्रसीमा 18 से 28 वर्ष होनी चाहिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण सामाग्री, रहने एवं खाने की सुविधा तथा ड्रेस निःशुल्क दिया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के पश्चात प्रदर्शन के आधार पर उनके समुचित रोजगार हेतु सीसीएल प्रबंधन द्वारा सहयोग किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment