भदलपुर इटखोरी में भव्य मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन

newsscale
1 Min Read

न्यूज स्केल संवाददाता
इटखोरी(चतरा): इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित माता भद्रकाली मंदिर क्षेत्र स्थित भगवान शीतलनाथ गर्भ जन्म कल्याणक भूमि भदलपुर में गुरुवार को भव्य मंदिर निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कर्मयोगी रविंद्र कृति स्वामी जी के निर्देशन में गाजियाबाद के प्रसिद्ध उद्योगपति जीवन आशा हॉस्पिटल के निर्माता जंबू प्रसाद जैन के द्वारा किया गया। विदित हो कि श्री प्रसाद द्वारा संपूर्ण मंदिर का निर्माण कार्य किया जाएगा। इससे पूर्व सुबह 7 बजे मंगलाचरण अभिषेक शांति धारा किया गया। इसके बाद 7ः30 बजे ध्वज पूजन एवं ध्वजारोहण स्वामी ने किया। प्रातः 8 बजे से भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्य श्री प्रसाद के द्वारा किया गया। मौके पर कन्हैयालाल जैन सेठी, औरंगाबाद, ताराचंद जैन न्यास बोर्ड के अध्यक्ष, महामंत्री सुरेश जैन झांझरी कोडरमा, चंद्रप्रकाश जैन पांड्या हजारीबाग, किशोर विनायका हजारीबाग समेत कई गणमान्य अतिथि इस पल के साक्षी बने। भूमि पूजन में बड़ी संख्या जैन धर्म के लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *