Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन, IG सुनील भास्कर के आदेश पर हुई कार्रवाई

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बोकारो : बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17/18 अक्टूबर की रात में उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी जिलों में एक साथ विशेष पुलिस अभियान चलाया गया। इस अभियान का मकसद अपराधों में शामिल अभियुक्तों, वारंटियों और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी थी। पुलिस के अनुसार, इस अभियान में कुल 71 वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही 255 वारंटों का निष्पादन किया गया। वहीं, कई पुराने मामलों में भी कार्रवाई तेज की गयी। अभियान के दौरान 13 संगठित अपराध गिरोहों का भौतिक सत्यापन किया गया। इन गिरोह के सदस्य पहले से ही पुलिस की लिस्ट में दर्ज थे। इन गिरोहों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए पुलिस ने उनके ठिकानों और मददगारों की भी जांच की। वहीं, 2 कुर्की आदेशों का सफल निष्पादन भी किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इसी तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे।

आईजी सुनील भास्कर ने बताया कि यह कार्रवाई प्रक्षेत्र के सभी जिलों… बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़, चतरा, कोडरमा आदि में एक साथ की गई। तमाम थानेदारों को निर्देश दिया गया था कि किसी भी हाल में फरार और वांटेड अपराधियों को छोड़ा न जाए। आईजी ने इस अभियान को सफल बताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में ऐसे अभियान और भी सख्ती के साथ जारी रहेंगे, ताकि त्योहारों के मौसम में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लायंस क्लब ऑफ गुमला द्वारा  कुल 26 मोतियाबिंद मरीजों की जांचोपरांत कुल 9 मरीजों निशुल्क आपरेशन हुआ

रात में प्रेमी संग पकड़ी गई नवविवाहिता, ग्रामीणों ने पहले पति का सिंदूर धुलवाया; मंदिर में कराई दूसरी शादी

भाजपा नेता का कथित संदिग्ध हालत में पकड़ाया वीडियो वायरल; पति ने 4 घंटे बाद घेरकर की जमकर पिटाई

दर्दनाक हादसा: रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे 3 लोगों की बस की टक्कर से मौत, एक ही गांव के थे तीनों

शादी का जाल: मैट्रिमोनियल साइट से 15 महिलाओं को बनाया शिकार, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और 18 लाख की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

दर्दनाक हादसा: बाबा धाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो-ट्रक में टक्कर, पांच की मौत; 12 दिसंबर को होनी थी दूल्हे की शादी

Leave a Comment