Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पत्थलगड़ा(चतरा)। समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अंतर्गत एचडीएफसी बैंक एवं सपोर्ट संस्था के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरकोल में जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश गोप ने की। इस दौरान सहायक शिक्षिका ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए शिक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं परियोजना प्रबंधक कौशिक कुमार ने कहा “बालिका सशक्त नहीं होगी तो समाज पूर्ण विकास की कल्पना नहीं कर सकता। उसकी शिक्षा ही भविष्य का सबसे बड़ा निवेश है।” कार्यक्रम में सहायक शिक्षक सतेन्द्र वर्मा के अलावे सपोर्ट संस्था के अक्षयानंद पाठक, ऐनी कुमारी, आकांक्षा कुमारी, बबलू ठाकुर, विनय कुंवर, प्रवेश ठाकुर एवं नीलमणी प्रजापति ने बालिकाओं को स्वास्थ्य, आत्मरक्षा, स्वच्छता और अधिकारों पर प्रेरक संदेश दिए। कार्यक्रम में बालिकाओं के बीच कॉपी-कलम, चॉकलेट एवं शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने के लिए सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ घाघरा पहुंचेगी जय श्रीराम समिति एवं अन्य संगठन के कार्यकर्ता

सीआइएसएफ व झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में अवैध कोयले का भंडारण जब्त

पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में राहुल दुबे गैंग का आरोपी तुषार मिश्रा घायल, पैर की हड्डी टूटी; पकड़ने में दरोगा भी घायल

101 साल पुराने जर्जर बक्सा पुल के लिए अधिवक्ता योगेंद्र यादव का अनिश्चितकालीन धरना, बारिश में भीगते हुए दे रहे हैं आंदोलन

डीसी ने किया मतदाता सूची SIR का स्थलीय सत्यापन, फॉर्म-6 आवेदनों की जांची शुद्धता

भेल कर्मियों का एनटीपीसी गेट जाम, 27 नवंबर से हटाए जाने के विरोध में धरना

Leave a Comment