पत्थलगड़ा (चतरा)। जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत सुभाष चौक में पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अगवाल के आदेशानुसार निषिद्ध मादक पदार्थ के रोकथाम से संबंधित जागरूकता अभियान स्थानिय थाने के द्वारा चलाया गया। जिसमें मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव से लोगों को अवगत कराया गया एवं अफीम पोस्ता की खेती इस बार नहीं करके उसके स्थान पर दूसरे वैकल्पिक खेती करने को लेकर जागरूक किया गया। पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में अंचलाधिकारी उदल राम के अलावे सांसद प्रतिनिधि आशीष कुमार, बिरबाल दांगी आदि शामिल थे। इसके अलावे जागरुक्ता अभियान में भारी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।