Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन उल्लास के साथ जिलेभर में मनाया गया

On: August 10, 2025 12:10 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा/प्रतापपुर। जिला मुख्यालय के साथ प्रखंड़ों में शनिवार को सावन पूर्णिमा पर पर मनाया जाने वाला भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही माहौल में त्योहार के उत्सव की खुशबू घुली हुई थी। बहनों ने सज-धज कर अपने भाइयों की कलाई पर प्यार और विश्वास की डोर राखी बांधी और उनके सुख-समृद्धि की कामना की। जबकी भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। साथ ही सुबह से ही पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ी रही। मिठाई और राखी की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ जुटी रही। रंग-बिरंगी राखियों की दुकानों पर भी खरीदारों की लंबी कतारें देखी गईं। जगह-जगह बच्चों में उत्साह देखते ही बन रहा था, जो नन्हीं-नन्हीं राखियां और चॉकलेट लेकर अपने भाइयों-बहनों को खुश कर रहे थे। राखी के इस पावन अवसर पर पूरे शहर से लेकर गांव में प्रेम, अपनत्व और भाईचारे का अद्भुत माहौल देखने को मिला। हर कोई इस दिन को यादगार बनाने में जुटा रहा, जिससे क्षेत्र का हर कोना रिश्तों की मिठास और त्यौहार की रौनक से सराबोर हो गया। प्रतापपुर प्रखंड में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षाेल्लास और भाई-बहन के प्रेम की अनूठी मिसालों के साथ मनाया गया। सुबह से ही बाजारों में मिठाई, राखी और उपहार की दुकानों पर भीड़ लगी रही। बहनों ने सज-धजकर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, तिलक किया और मिठाई खिलाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इसके बदले भाइयों ने बहनों को उपहार और रक्षा का वचन दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर किसी ने इस अवसर को पूरे उत्साह के साथ मनाया। त्योहार के रंग सोशल मीडिया पर भी छाए रहे, जहां लोगों ने अपने भाई-बहन संग तस्वीरें और शुभकामनाएं साझा कीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जंगल में दस्तावेजों का अंबार: भारी मात्रा में वोटर, एटीएम और पैन कार्ड मिलने से हड़कंप!

विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

JMM युवा मोर्चा की नई प्रखंड कमेटी का गठन; मिथिलेश बने अध्यक्ष, रजनीश को मिली सचिव की कमान!

मुख्य मार्ग: खोटाही पुल बना मौत का फांस, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण!

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने बांटे 8 लाख के बीमा चेक; वित्तीय साक्षरता शिविर में फर्जीवाड़े से बचने के सिखाए गुर!

कोल परिवहन में अब 2 ड्राइवर अनिवार्य, 6 घंटे से अधिक परिचालन पर SDO का सख्त निर्देश!

डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मयूरहंड के शिक्षक! मुख्यालय छोड़ हजारीबाग से कर रहे अप-डाउन

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ केरेडारी का युवक गिरफ्तार!

भंडरा: एक घंटे की बारिश और थम गई मुख्य बाजार की रफ्तार, सड़क बनी दरिया, छात्र और राहगीर बेहाल

लोहरदगा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 17 मई को आयोजित होगा विकास मेला

कल्याण अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 214 मरीजों की हुई निशुल्क जांच

साप्ताहिक हाट में कोल वाहनों का तांडव, घंटों लगा रहा महाजाम; बाजार में मची अफरा-तफरी!

Leave a Comment