सिमरिया (चतरा)। सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय स्थित उदयन पब्लिक स्कूल में विश्व आदिवासी दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय प्राचार्या गार्गी भट्टाचार्या ने बच्चों को इसके महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि विश्व मूलनिवासी दिवस स्वदेशी आबादी के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा के लिए प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को विश्व के मूलनिवासी लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। यह घटना उन उपलब्धियों और योगदानों को भी स्वीकार करती है जो मूलनिवासी लोग पर्यावरण संरक्षण जैसे विश्व के मुद्दों को बेहतर बनाने के लिए करते हैं। यह पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर 1994 में घोषित किया गया था। आदिवासी समुदाय अहिंसक निसर्गवादी समुदाय है और अपनी विशेष सांस्कृतिक पहचान के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से कोषाध्यक्ष मनोज चंद्रा, प्रेमलता चंद्रा, प्राचार्या के साथ सभी शिक्षक, गैर शिक्षण कर्मचारी सहित छात्र-छात्राएं शामिल हुए।