Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

गोद ली हुई नाबालिग बेटी के शारीरिक शोषण के आरोप में डॉक्टर दंपती गिरफ्तार…

On: May 7, 2023 11:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल शोसल डेस्क
गुवाहाटी/असम। बच्चों के सुरक्षा को लेकर किशोर न्याय अधिनियम और आदर्श नियम के साथ विशेष रुप से पोक्सो एक्ट देश में लागु होने के बाबजूद विशेष कर बच्चियों के साथ शेषण रुक नही रहा है। ताजा मामला असम के गुवाहाटी से आहात करने वाली आई है। यहां एक डॉक्टर दंपति को पुलिस ने 4 वर्ष की बच्ची के साथ शारीरिक शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार दंपति ने उक्त बच्ची को गोद लिया था। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को उपरोक्त जानकारी मीडिया को दी। पुलिस से बचने के लिए छिपी आरोपी मनोचिकित्सक संगीता बरुआ को
मेघालय के री भोई जिले से पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार किया। जबकी पुलिस ने मनोचिकित्सक संगीता बरुआ के पति वालियुल इस्लाम को शहर के मणिपुरी बस्ती क्षेत्र स्थित घर से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार इस्लाम गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और एडवांस जनरल सर्जन हैं। साथ ही पुलिस ने नाबालिग के साथ दुर्व्यवहार के मामले में सहयोग करने के अरोप में डॉक्टर दंपति की नौकरानी लक्ष्मी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामला उजागर उस वक्त हुआ जब डॉक्टर दंपत्ति का एक पड़ोसी शुक्रवार को तपती गर्मी के बीच छत पर एक खंभे से बंधी नाबालिग बच्ची की एक तस्वीर लेकर पुलिस के पास पहुंचा। वहीं इस मामले में बाल अधिकार कार्यकर्ता मिगुएल दास कुएह का कहना है कि पहले भी डॉक्टर दंपति द्वारा गोद ली हुई बेटी के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायतें मिली थीं। हालांकि उस वक्त कोई सबूत नहीं था, बाद में पड़ोसी के माध्यम से सबूत मिले।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शुरुआती पूछताछ के अनुसार, डॉ. बरुआ ने नाबालिग को लोहे की गर्म रॉड से पीटा और उसके शरीर पर गर्म पानी भी डाला। जबकी नौकरानी ने पूछताछ के दौरान कबूल किया है कि उसे सजा के तौर पर नाबालिग को छत पर बांधने के लिए कहा गया था, क्योंकि वह कहना नहीं मानती थी और शरारत ज्यादा करती थी। इस संगीन मामले में डॉक्टर दंपती पर हत्या के प्रयास 307, स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने 325 और अन्य संबंधित सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
प्रतिकात्म चित्र

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

मनरेगा संविदा नियुक्ति परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, 34 पदों के लिए 265 अभ्यर्थी हुए शामिल

आपसी विवाद के दौरान हमला करने आए दो अभियुक्त गिरफ्तार

थाना प्रभारी के विदाई के दौरान रो पड़ा ग्रामीण , हाथ पकड़ कर बोले लोग, सर मत जाइए कहीं 

लोहरदगा उपायुक्त डॉ ताराचंद के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप नम्बर..* *सभी नागरिक सजग और सतर्क रहें,अविलंब जिला प्रशासन को सूचित करें..*

अनियंत्रित बोलेरो ने दुकान में मारी टक्कर, एक की मौत

बाल विवाह उन्मूलन को लेकर अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला संपन्न

बेहतर कार्य के लिए अंचलाधिकारी सविता सिंह सम्मानित

पोक्सो अधिनियम पर गुमला में मल्टी-स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन सह कार्यशाला आयोजित

“मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0” अभियान को लेकर न्यायिक अधिकारियों की बैठक, 90 दिनों में सुलहनीय मामलों के निपटारे पर जोर

भंडरा सीएचसी को राज्य में दूसरा स्थान, कायाकल्प अवॉर्ड से बढ़ा प्रखंड का मान

झामुमो चतरा जिला अध्यक्ष ने एनसीसी कंपनी प्रबंधन को तत्काल बाज आने की दी नसीहत

राष्ट्रीय जम्बूरी में झारखंड का परचम, रेंजरों ने बढ़ाया जिले का मान

Leave a Comment