गुजरात से लौट रहा कृष्णा गंझू इलाहाबाद से हुआ लापता…

newsscale
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

परिजनों ने मंत्री और जिला प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

चतरा। सदर प्रखंड क्षेत्र के हंगरी गांव के लस्करी टोला निवासी कृष्णा गंझू गुजरात कमाने गया था। जो पांच महीने बाद घर लौटने के क्रम में इलाहाबाद से लापता हो गया है। कृष्णा के साथ लौट रहा पैरू गंझू द्वारा इसकी सूचना घरवालों को दी सभी के होश उड़ गए। पैरू ने बताया कि ट्रेन में उसे नींद आ गई थी, जब इलाहाबाद जंक्शन पर गाड़ी रुकी और हमारी नींद खुली तो कृष्णा गायब था और उसका सामान वहीं पड़ा था। पहले तो उसकी तलाश हमने वहां चारो ओर किया। कोई पता नहीं चलने पर घरवालों को इसकी सूचना दी। इधर घर वालों ने भी अपने स्तर से उसे ढूंढने का हर संभव प्रयास किया, परंतु थक हारकर वे राज्य के श्रम मंत्री सह स्थानीय विधायक सत्यानंद भोक्ता और डीसी, एसपी से मिलकर मदद की गुहार लगाई है। बताते चलें कि कृष्णा गंझू घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। जिसके कंधे पर पत्नी ममता सहित विवाह योग्य हो चुकी चार बेटियों और एक बेटे के भ्रण पोषण की जिम्मेवारी है। कृष्णा के लापता हो जाने के बाद जैसे जैसे समय बीत रहा है परिजनों का हौसला टूटता जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *