Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दंपति के दर्दनाक मौत पर ग्रामीणों में उबाल, नहीं हटा कोल वाहनों का लगा जाम…

On: May 3, 2023 10:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दंपति के दर्दनाक मौत पर ग्रामीणों में उबाल, नहीं हटा कोल वाहनों का लगा जाम, ग्रामीण सार्वजनिक सड़क से कोल वाहनों के स्थाई तौर पर परिचालन रोक लगाने की मांग पर अड़े

टंडवा (चतरा): पिछले कुछ दिनों से टंडवा प्रखंड क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं के कारण कई राहगिरों की असामयिक मौतों से क्षेत्र के ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति उबाल है। मंगलवार देर शाम टंडवा थाना क्षेत्र के असनातरी में अज्ञात तेज रफ्तार कोल वाहन के चपेट में आने से दोपहिया पर सवार दंपति की हुई दर्दनाक मौत हो गई। जिससे आक्रोशित ग्रामीण सार्वजनिक सड़क से कोल वाहनों के स्थाई तौर पर परिचालन रोक लगाने व मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार असनातरी निवासी 45 वर्षीय राजकुमार उरांव अपनी पत्नी झूबो देवी के साथ बड़गांव में शादी समारोह गांव वापस लौट रहे थे की दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी जीवन लीला समाप्त हो गई। इस घटना से उनके दो छोटे नाबालिग बच्चे अनाथ हो गए। वहीं जानकारी मिलते हीं आक्रोशित ग्रामीणों ने समुचित मुआवजा व उक्त सार्वजनिक सड़क मार्ग से कोल ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह बंद करने को लेकर रोड़ जाम कर दिया। जिससे तीन किलोमीटर दूर तक वाहनों का तांता लग गया व विभिन्न कंपनियों के लगभग पांच हजार टन कोयला डिस्पैच नहीं हो सका। दूसरी ओर लगभग 16 घंटे से लगे जाम को देखते हुए इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह व रंजीत रौशन, सीओ विजय दास, बीडीओ रंथु महतो, सुभाष यादव ग्रामीणों को समझाने बुझाने के बाद पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने अपने साथ ले गई, जबकि स्थाई तौर पर ग्रामीण कोल ट्रांसपोर्टिंग अवरुद्ध करने की शर्तों पर अड़े हैं व कोई ठोस निर्णय समाचार लिखे जाने तक नहीं निकल सका था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

Leave a Comment