Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पिकअप वाहन के धक्के से युवक की मौत, दो लाख मुआवजे के बाद दो घंटे बाद हटा जाम

On: May 3, 2023 10:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पिकअप वाहन के धक्के से युवक की मौत, मुआवजे व कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया संड़क जाम, दो लाख मुआवजे के बाद दो घंटे बाद हटा जाम

गिद्धौर/पत्थलगड़ा (चतरा): पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुबा में पिकअप वाहन के धक्के से घायल गिद्धौर थाना क्षेत्र के मारंगी गांव निवासी प्रकाश प्रजापति उर्फ पिंटू प्रजापति मौत बीते देर रात हो गई। हालांकी ग्रामीणों व पुलिस के तत्प्रता से युवक को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए हजारीबाग भेजा गया। लेकिन युवक की मौत रास्ते में हो गयी। बताया गया कि युवक टूटीलावा मनातू अपने ससुराल से मंगलवार को अपने घर लौट रहा था, इसी बीच पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के क़ुब्बा गांव स्थित तालाब के समीप प्यज लदा एक पिकअप वाहन युवक के मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप वाहन पत्थलगड़ा निवासी विकास साव पिता परकु साव की है। वहीं इस घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीण बुधवार को शव को लेकर पत्थलगड़ा के गुंजरी गेट पहुंच कर सड़क को जाम कर दिया। साथ ही परिजनों ने पिकअप वाहन चालक व मालिक के विरुद्ध थाना में आवेदन दिया है। जाम की सूचना पर बीडीओ मोनी कुमारी और थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंच ग्रामीणों के साथ वार्ता की। पीड़ित परिजनों ने बताया कि लोगों ने उन्हें बताया कि विकास अग्रवाल के सब्जी वाहन से पिंटू कुमार उर्फ प्रकाश को धक्का लगा है और उसकी मौत हुई है। दोनों पक्षों में वार्ता के बाद पीड़ित परिजनों को 2 लाख मुआवजा राशि दी गई। उसके बाद करीब दो घंटे बाद जाम हटाया गया। बीडीओ ने बताया कि युवक की मौत इलाज के दौरान हो गई थी। एक पिकअप वैन ने उसके बाइक को टक्कर मार दी थी। आक्रोशित लोगों ने शव के साथ प्रदर्शन किया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

Leave a Comment