Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बर्बरता की हदें पारः 9 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, सूटकेस में मिला शव

On: June 9, 2025 12:37 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बेहद शर्मनाक घटना राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सामने आई है। उत्तर पूर्वी दिल्ली में थाना दयालपुर के नेहरू विहार में एक नौ साल की मासूम बच्ची के साथ रेप कर हत्या को अंजाम दिया गया है। शव एक बंद मकान के अंदर सूटकेस में मिला है। घटना शनिवार रात करीब पौने नौ बजे की बताई जा रही है। आशंका है कि बच्ची के साथ रेप और मर्डर कहीं और किया गया। बाद में शव को इस बंद मकान में ठिकाने लगाया गया। पुलिस के मुताबिक बच्ची का शव उसके पड़ोस में एक बंद मकान के अंदर मिला है। ऐसे में आशंका है कि वारदात भी बच्ची के किसी पड़ोसी ने अंजाम दिया है और पहचाने जाने के डर से उसने बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में उसने शव को सूटकेस में बंदकर इस मकान में ठिकाने लगाने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक बच्ची का शव उसके पिता को मिला था। वह खुद ही उसे लेकर जेपीसी अस्पताल पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस के मुताबिक बच्ची शनिवार की शाम से ही लापता थी। परिजन उसकी तलाश करते हुए पास के खाली मकान में पहुंचे तो उन्हें संदिग्ध सूटकेस नजर आया। खोलकर देखा तो उसमें बच्ची को ठूंस कर भरा गया था। परिजनों के मुताबिक उस समय बच्ची अचेत थी और उसके चेहरे पर चोट के गहरे निशान थे। आनन फानन में उसे जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है

पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर गुरु तेग बहादुर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया हैं। इस संबंध में बच्ची के पिता की तहरीर पर दयालपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया है। इसके अलावा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

एसआईटी ने बच्चा चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, 15 आरोपी गिरफ्तार, 12 बच्चे बरामद

भीषण सड़क हादसा: ओरसा घाटी में पलटी रिजर्व बस, 6 की मौत की आशंका, 30 से अधिक घायल

मनरेगा संविदा नियुक्ति परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, 34 पदों के लिए 265 अभ्यर्थी हुए शामिल

आपसी विवाद के दौरान हमला करने आए दो अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्व थाना प्रभारी अरबिंद सिंह को भावभीनी विदाई, छलक पड़े ग्रामीणों के साथ आंसू

उपायुक्त डॉ. ताराचंद के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

28वें कॉमनवेल्थ स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में सांसद सुखदेव भगत की अहम भूमिका

अनियंत्रित बोलेरो ने दुकान में मारी टक्कर, एक की मौत

सदर थाना में नव निर्मित किचन हाउस का उद्घाटन, पुलिस परिवार को मिली नई सौगात

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 132 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

बाल विवाह उन्मूलन को लेकर अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला संपन्न

बेहतर कार्य के लिए अंचलाधिकारी सविता सिंह सम्मानित

Leave a Comment