भुराही, परसोनिया व सिंघानी नदी गंभीर संकट से रहा है जूझ, भू-माफिया जेसीबी से पेड़ काट मिट्टी भर नदियों के अस्तित्व पर संकट खड़ा कर रहे हैं

NewsScale Digital
2 Min Read

पत्थलगड़ा(चतरा)। जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत सिंघानी पंचायत के भुराही नदी, परसोनिया नदी व सिंघानी नदी इस समय गंभीर संकट से जूझ रही हैं। जहां कभी हरियाली और जीवनदायिनी धाराएं थीं। वहां अब भू-माफियाओं द्वारा जेसीबी से पेड़ काटने के बाद मिट्टी भरकर नदियों के अस्तित्व पर संकट खड़ा कर दिया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, भुराही नदी के किनारे जेसीबी मशीन से अतिक्रमण किया जा रहा है। पेड़ों की कटाई कर नदी में मिट्टी भरी जा रही है। ताकि खेती योग्य भूमि बनाई जा सके। यही हाल परसोनिया और सिंघानी छठ घाट का भी है, जहां बालू और जमीन माफिया वर्षों से सक्रिय हैं। जब ग्रामीणों ने विरोध किया, तो उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। आरोप है कि गोविंद दांगी, भगवत दांगी और आशीष दांगी ने गाली-गलौज और मारपीट की। मामले की सूचना प्रशासन को दी गई, सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा काम को रोक दिया गया। अंचलाधिकारी उदल राम ने बताया की कार्य को रोक दिया गया है, जांच कर विधिसंवत कार्रवाई की जायेगी। पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। सरकार जहां वृक्षारोपण और संरक्षण पर करोड़ों खर्च कर रही है, वहीं भू-माफिया खुलेआम नदियों और जंगलों का दोहन कर रहे हैं। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन सख्ती दिखाएगा या नदियां सरकारी कागजों में ही रह जाएंगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *