पत्थलगड़ा (चतरा)। पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनगांव निवासी यशवंत कुमार पिता अशोक साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की यशवंत कुमार जो पत्थलगड़ा थाना कांड संख्या 16/2025 का अभियुक्त है और रांची में रह रहा है। सूचना के अलोक में टीम गठित कर रांची से यशवंत कुमार को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने आगे बताया कि नोनगांव निवासी अभियुक्त यशवंत कुमार लंबे समय से फरार चल रहा था। अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया। टीम में सब इंस्पेक्टर विजय कुमार, चौकीदार मुकेश रजक व अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
---Advertisement---


















Total Users : 1218255
Total views : 3064929