Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

महीनो से चापाकल खराब, पेयजल के लिए दर-दर भटक रहे ग्रामीण, सरकारी आदेशों का नही हो रहा अनुपालन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कुदा(चतरा)। कुंदा प्रखंड क्षेत्र के मेदवाडीह गांव में लोकनाथ यादव के घर के समीप लगा चापाकल लगभग चार महीने से खराब है। ग्रामीणों ने पेयजल विभाग के कर्मचारियों को कई बार सूचित किया, लेकिन इसे दुरुस्त करने की पहल नहीं की गई। चिल्लाती गर्मी में नल जल योजना से लगा नल भी निजी उपयोग के कारण पूरे दिन पानी नहीं आता है, जिसके कारण लगभग दर्जनों घर के ग्रामीणों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि चापाकल खराब होने से उन्हें दूर से पानी लाना पड़ रहा है। ऐये में पेयजल विभाग के प्रति ग्रामीणों में भारी आक्रोश जताया है। उनका कहना है कि विभाग के कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से नहीं लेते हैं। ग्रामीणों ने कई बार विभाग को सूचित किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने पेयजल विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द चापाकल को ठीक किया जाए और नल जल योजना को सुचारु रूप से चलाया जाए। हालांकी राज्य मुख्यालय के साथ जिले के उपायुक्त द्वारा भी खराब पड़े चापाकलों को ठीक करने व सुचारु रुप से लोगों को पयजल उपलब्ध करारने का निर्देश संबंधितों को दिए हैं। पर उक्त निर्देश का भी अनुपालन विभाग के कर्मी नही कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment