पत्थलगड़ा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नोनगांव पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह किसान मित्र तेतरिया निवासी जानकी राम दांगी का निधन हो गया। परिजनों के अनुसार बीते रविवार रात अचानक उनके सिने में दर्द उठा और उनकी हालत बिगड़ते देख इलाज हेतु रिम्स रांची ले गए, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे प्रखंड में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। सोमवार को तेतरिया ढाब नदी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। जहां भारी संख्या में लोग पहुंचे। उनके असमय निधन पर सांसद कालीचरण सिंह, विधायक उज्ज्वल दास, जिप सदस्य रामसेवक दांगी, मुखिया कुमारी संगीता सिंहा, प्रमुख मनीषा कुमारी, समाजसेवी बिमल कुमार सिंह, संदीप सिंह, आशीष दांगी, किसान मित्र संघ के सदस्यों आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।
---Advertisement---


















Total Users : 1218252
Total views : 3064924