Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

शांतिपूर्ण रामनवमी महापर्व समापन होने पर क्लब ने पुलिस व प्रखंड प्रशासन का जताया आभार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखण्ड मुख्यालय सहित आस-पास के गांवों में रामनवमी महापर्व पुलिस-प्रशासन के बेहतर दिख-रेख में शांतिपूर्ण रूप संपन्न हुआ। रामनवमी पर प्रखंड के सभी क्षेत्रों में रामनवमी जुलूस व झांकी निकाली गई। जबकि दशमी को प्रखंड मुख्यालय गिद्धौर रामनवमी मेला स्थल में भव्य झांकी व जुलूस निकाली गई। जिसे देखने को लेकर प्रखंड क्षेत्र के साथ आसपास के प्रखंड से भी लोग भारी संख्या में पहुंचे। मेला स्थल में आकर्षक झांकी व विधि व्यवस्था का जायजा लेने स्वंय अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी राज तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभम खंडेलवाल भी पहुंचे थे। प्रखंड में पर्व पर विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहने तथा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जगह-जगह पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस कर्मियों को भी प्रतिनियुक्त किया गया था। प्रखंड में विधिव्यवस्था दुरुस्त रहने तथा शांतिपूर्ण तरीके से महापर्व के संपन्न होने पर प्रखंड मुख्यालय के उपरटोला स्थित भास्कर स्वलंबन क्लब की ओर से बीडीओ राहुल देव, सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा, थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता का अभार व्यक्त किया गया। भास्कलर स्वलंबन क्लब के अध्यक्ष सह एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालक मुकेश कुमार, झांकी समिति अध्यक्ष मुकेश कुमार पोकलेन ऑनर, निर्देशक शिक्षक अनिल कुमार, राजेश कुशवाहा, मंटू कुमार, विकास कुमार, प्रभात कुमार, सचिन कुमार आदि क्लब के सदस्यों ने कहा की पदाधिकारियों के बेहतर प्रबंधन का परिणाम है की प्रखंड में रामनवमी का महापर्व शंातिपूर्ण माहोल में संपन हो गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment