Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बारिसाखी में नाडेप, सोक पीट, वर्मी कंपोस्ट व नाली निर्माण में बरती जा रही अनियमितता, ग्रामीणों ने की जांच कर कार्रवई की मांग

On: April 26, 2023 10:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

गिद्धौर(चतरा)। ग्रामीण स्वच्छ भारत अभियान फेस 2 के तहत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा गिद्धौर प्रखंड के बारिसाखी पंचायत के विभिन्न गांव में नाडेप, सोक पीट, वर्मी कंपोस्ट व नाली निर्माण कराया जा रहा है। यह निर्माण ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की संरचना को लेकर एक संस्था द्वारा कराया जा रहा है। परंतु संस्था द्वारा नाडेप, वर्मी कंपोस्ट, सोक पीट व नाली निर्माण में घोर अनियमितता बरती जा रही है। बताया जाता है कि प्राक्कलन के अनुसार निर्माण नहीं किया जा रहा है। निर्माण कार्य में जरूरत से कम सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है। यहां तक कि घटिया सीमेंट व बालू भी उपयोग किया जा रहा है। जिसका विरोध ग्रामीणों ने किया है। बताया जाता है कि बारिसाखी पंचायत के विभिन्न गांव में 207 सोक पीट, 54 नाडेप व 22 वर्मी कंपोस्ट का निर्माण किया जाना है। प्राक्कलन के अनुसार नाडेप का निर्माण 16000, वर्मी कंपोस्ट 11000, सोक पीट 4950 व 3000 रुपए की लागत से नाली का निर्माण किया जाना है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से निर्माण कार्य की जांच कराते हुए दोषी पर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत विभाग के जिला समन्वयक राकेश रौशन का कहना है कि निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत प्राप्त हुई है। बगैर जांच किए हुए संस्था को भुगतान नहीं किया जाएगा। निर्माण करा रहे संस्था को गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने का आदेश दिया गया है। अनियमितता पाए जाने पर करवाई भी की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्लॉक परिसर में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बंजर जमीनों से किसानों की तकदीर बदल रही बिरसा हरित ग्राम योजना

लोहरदगा के ग्रेड-ए आम्रपाली आम का स्वाद पहुंचेगा दुबई और इटली,उपायुक्त ने डेढ़ मीट्रिक टन आम की खेप को दिखाई हरी झंडी

कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा, किसानों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने का निदेश

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: डालसा ने सदर प्रखंड और वृद्धाश्रम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

16 से 20 जून तक जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविर आयोजित होंगे

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन का निदेश

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार: उपायुक्त ने सिदो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में दिए कई अहम

1200 वर्ष पुराना पुरातात्विक खजाना: तालाब की खुदाई में प्रकट हुए साक्षात उमा-महेश्वर

रक्तमित्र संस्था का विशाल रक्तदान शिविर: सांसद ने किया उद्घाटन, युवाओं ने रिकॉर्ड 107 यूनिट किया रक्तदान

पुलिस की सघन वाहन जांच: तेज गति व लापरवाही से चल रहे दो हाईवा और एक ट्रक जब्त, डीटीओ के पास भेजा

झारखंड आंदोलनकारी ने झामुमो नेता से की मुलाकात: जाना हाल-चाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना

Leave a Comment