Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

हनुमत पाठ के साथ महावीरी पताकों का ध्वजारोहण, जुलूस व मेले में उमड़ी भीड़, सुरक्षा के थे व्यापक प्रबंध

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा/गिद्धौर/पत्थलगड़ा/सिमरिया। श्री रामनवमी पूजा पर रविवार को जिला मुख्याल के अलावे सभी प्रखंडों में लोगों ने अपने-अपने घरों में हनुमत पाठ के साथ महावीरी झंडे का ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पूरे विधि विधान के अनुसार हनुमान चालीसा का पाठ कर घरों, स्थानिय देवी मंडापों व महावीर स्थानों में महावीरी झंडा का ध्वजारोहण किया गया। अहले सुबह से हीं श्रद्धालुओं की भीड़ हनुमान मंदिरों में उमड़ने लगी थी। जिले के विभिन्न मंदिरों में भी पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ दिनभर लगी रही। वहीं गिद्धौर, मयूरहंड, इटखोरी, सिमरिया व टंडवा आदि प्रखंडों में दोपहर बाद झंडा जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल युवाओं ने जुलूस के दौरान एक से बढ़कर एक करतब भी दिखाए। इस दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। जुलूस में विभिन्न गांवों में उठाए गए एक से एक गगन चुंबी झंड़े शामिल थे। झंडों को लोगों द्वारा सर्व प्रथम गांवों का भ्रमण कराया गया, इसके उपरांत सभी झंडो का मिलान किया गया। गांव भ्रमण के क्रम में जग-जगह झंडे की पूजा भी कि गई। वहीं जुलूस व आयोजित मेले में भीड़ नियंत्रण करने के लिए जिला मुख्यालय के अलावे मयूरहंड, पत्थलगडा, सिमरिया, गिद्धौर, प्रतापपुर, जोरी, टंडवा आदि थाना क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। शहर के सभी संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बलों को प्रतिनियुक्त किया गया है। श्री रामनवमी के मौके पर सिमरिया प्रखंड में विभिन्न अखाड़ा कमेटियों की ओर से झंडा जुलूस निकाला गया। इस दौरान पूरा वातावरण जय श्रीराम के नारों से गुंजयमान रहा। लोग पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ जुलूस में शामिल हुए और डीजे के धुन पर जमकर थिरके। थाना प्रभारी प्रियेश प्रशुन अपने सहयोगियों के साथ शांतिपूर्ण जुलूस संपन्न कराने को लेकर मुस्तेद रहे। वहीं बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद,सीओ गौरव कुमार राय विभिन्न अखाड़े का निरीक्षण स्वयं करते दिखे। वहीं गिद्धौर प्रखंड के बारियातु, गंगापुर, केंदुआ, पहरा, सिंदुआरी, मंझगांवा, पिंडारकोण, दुआरी, इचाक सहित अन्य गांवों में झंडे के साथ भव्य जुलूस व झांकी निकाली गई। वही नवमी के मौके पर लोगो ने अपने अपने घरों में हनुमान जी का पताका लगाया। अंचल अधिकारी अनंत सयनम विश्वकर्मा, थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता के साथ अन्य प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अपने ड्यूटी में मुस्तैद दिखे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment