Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

“श्रीलंका मित्र विभूषण” से सम्मानित हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग सहित कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

On: April 6, 2025 7:31 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की। इस दौरान हुए बैठक में देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए, जिनमें रक्षा सहयोग, ऊर्जा विकास और सांस्कृतिक सहयोग प्रमुख रहे। भारत और श्रीलंका ने त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने, एचवीडीसी इंटरकनेक्शन परियोजना के माध्यम से बिजली के आयात-निर्यात की व्यवस्था, और डिजिटल, स्वास्थ्य तथा फार्मा क्षेत्रों में सहयोग को लेकर समझौते किए। इसके अलावा भारत ने पूर्वी श्रीलंका के विकास के लिए बहु-क्षेत्रीय अनुदान सहायता देने का भी निर्णय लिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंकाई युवाओं के लिए हर साल 700 लोगों को प्रशिक्षण देने की योजना की घोषणा की। साथ ही भारत ने श्रीलंका के धार्मिक स्थलों जैसे त्रिंकोमाली में थिरुकोनेश्वरम मंदिर, नुवारा एलिया में सीता एलिया मंदिर और अनुराधापुरा के पवित्र क्षेत्र के विकास के लिए अनुदान सहायता देने का वादा किया। ऊर्जा और कृषि क्षेत्र में भी दोनों देशों ने मिलकर दांबुला में 5000 टन क्षमता वाले पहले तापमान नियंत्रित गोदाम का उद्घाटन किया और श्रीलंका के 25 जिलों में 5000 सौर रूफटॉप यूनिट लगाने की योजना शुरू की। इसके अलावा 120 मेगावाट की सामपुर सौर परियोजना की भी आधारशिला रखी गई।

इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका सरकार ने देश के सर्वाेच्च नागरिक सम्मान “श्रीलंका मित्र विभूषण” से सम्मानित किया। राष्ट्रपति दिसानायके ने कहा कि मोदी इस सम्मान के हकदार हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मोदी ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का है और यह भारत-श्रीलंका की ऐतिहासिक मित्रता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली साबित हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दरिंदगी: मुजफ्फरपुर में खेलते-खेलते लापता दो चचेरी बहनों की बेरहमी से हत्या, चिमनी के पास मिले क्षत-विक्षत शव

धार भोजशाला विवाद पर ऐतिहासिक फैसला: हाई कोर्ट ने माना सरस्वती मंदिर; मुस्लिम पक्ष को दूसरी जगह जमीन मांगने का सुझाव

NEET UG 2026: 21 जून को होगी दोबारा परीक्षा; अगले साल से खत्म होगा OMR का झमेला, ऑनलाइन मोड में होगा एग्जाम

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस की छापेमारी, कई हिरासत में

जेठ में सावन का अहसास: मूसलाधार बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त; कई घरों के छप्पर उड़े

पेट्रोल-डीजल की किल्लत और कालाबाजारी पर DC सख्त; एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दुकानदार गिरफ्तार, 19 दिन बाद मां की शिकायत पर पुलिस का बड़ा एक्शन

बिना OTP और बिना कॉल के खाते से उड़े ₹9500; साइबर ठगी का नया तरीका देख पुलिस भी हैरान

देर रात सड़क पर उतरे SDM, ओवरलोड वाहनों पर चला प्रशासन का हंटर; ₹2.65 लाख वसूला जुर्माना

मटका फोड़ आंदोलन पर राजद का तीखा पलटवार; भाजपा ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने में व्यस्त

नवोदय विद्यालय का नाम रोशन, आदित्य राज बने स्कूल टॉपर; सीबीएसई 12वीं में लहराया सफलता का परचम

धरती के भगवान ने पेश की मिसाल, डॉ. एस. सी. नायक अब सप्ताह में दो दिन करेंगे मरीजों का मुफ्त इलाज!

Leave a Comment