जिप उपाध्यक्ष ने किया क्षेत्र का भ्रमण, किया छठ महापर्व का ्रपसाद ग्रहण

0
168

पत्थलगड़ा(चतरा)। शुक्रवार को जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी एक दिवसीय दौरे पर पत्थलगड़ा प्रखंड पहुंचे। इस दौरान श्री तिवारी प्रखंड के कई लोगों के घर पहुंच कर चौती छठ पर्व का प्रसाद ग्रहण किया और लोगों की समस्याओं से भी अवगत होने के साथ रामनवमी झांकी तैयारी की जानकारी लेते हुए शांति व सौहार्दपूर्ण माहोल में झांकी निकालने की बात कही। साथ ही प्रखंड के बरवाडीह निवासी पत्रकार श्रीकांत राणा के घर पहुंचकर पुत्ररत्न प्राप्ती पर शुभकामनाएं देने के साथ नए मेहमान को आर्शीवाद दिया।