हंटरगंज(चतरा)। हंटरगंज थाना क्षेत्र के उरैली पंचायत अंतर्गत धरधारा गांव में जलमीनार के पानी को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग दंपती को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। घायल बुजुर्ग दंपति को बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में बेचन दास हंटरगंज थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में आरोप है कि धारधारा गांव में बुधवार शाम बालेश्वर भुईयां, ललिता देवी, गुड्डी देवी, फूनी कुमारी, कलेश भुइया, चंदन भुईयां, कारू भुईयां, मनोज भुईयां, नीरज भुईयां और उर्मिला देवी द्वारा मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया गया है। बेचन दास का आरोप है कि जलमीनार के पानी को लेकर गांव के ही बलेश्वर भुईयां आदि विवाद करते रहता था। वहीं सभी मेरे दरवाजे पर आए और गाली गलौज करने लगे। जब घर से निकले तो उक्त लोग मारपीट करने लगे। जिससे अचेत होकर गिर गया और सभी मेरे पत्नी और पुत्रवधू को मारकर घायल कर दिया। ग्रामीण सभी के चीखने की आवाज सुनकर घर पहुंचे और हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। इधर दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि जलमीनार को कब्जा करने की कोशिश किया जा रहा था। फिलहाल दोनों पक्षों के द्वारा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। जबकी पुलिस विभिन्न पहलू की जांच कर रही है।
---Advertisement---


















Total Users : 1230588
Total views : 3081921