Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

हार्डवेयर दुकान के गोदाम से चोरी गये सामान बरामद, दो युवक गिरफ्तार, धारदार हथियार के साथ नकाब पहन कर घुमते थे दोनों

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
दुमका। दुमका के नयापाड़ा मोहल्ले में दो अलग-अलग हार्डवेयर की दुकान के गोदाम से बीतें दिनों हुई चोरी की घटना में संलिप्त दोनों आरोपियों को दुमका नगर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धर दबोचा है। पुलिस ने तलाशी के दौरान दोनों के घर से चोरी के सामानों को भी बरामद कर लिया है। पकड़े गये युवकों में से एक का नाम प्रिंस सिंह (पिता संजय कुमार उर्फ बबलू सिंह) बताया जा रहा है। वह नयापाड़ा में डीनोवो स्कूल जाने वाले रास्ते में रहता है। प्रिंस तीन बार इससे पहले जेल जा चुका है। मोटरसाइकिल चोरी से लेकर गैस सिलिंडर चोरी मामले में उसकी पहले भी गिरफ्तारी हुई थी। वहीं दूसरे युवक का नाम स्नेहिल लाहा है। बक्सीबांध में रहनेवाले सुदीप लाहा के पुत्र स्नेहिल लाहा ने पुलिस को बताया कि वह देवघर में रहकर पढ़ाई करता है। परीक्षा देने के बाद वह दुमका आया था। प्रिंस के यहां दबिश देने व चोरी के सामान को बरामद करने के बाद प्रिंस की निशानदेही पर स्नेहिल के घर में जब पुलिस ने दबिश दी, तो उसके यहां से भी चोरी के सामान बरामद किये गये।

प्रिंस के घर से मिली स्कूटी, कटर, टाइल्स व अन्य सामान

दुमका। नगर थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर एनके प्रसाद व एएसआई अशोक कुमार मिश्रा ने जब छापेमारी की, तो प्रिंस के घर से स्कूटी, चोरी गये कटर, प्लाइवुड के दरवाजे, लैमिनेट्स-सनमाइका, ग्राइंडर सहित कई अन्य सामान मिले। घर में ही टाइल्स की कई पेटियां भी पड़ी हुई थी, जिसे चोरी करके ही रखे जाने की आशंका जतायी जा रही है। प्रिंस के घर से चोरी की बतायी जा रही स्कूटी भी बरामद कर ली गयी है. जिसका सत्यापन पुलिस कर रही है।

नकाब पहन कर चोरी की वारदात को देते थे अंजाम

दुमका। दोंनो शातिर चोर रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। नकाब से चेहरा ये ढककर ही अपराध किया करते थे, पर दरवाजे व पाइप फिटिंग्स का कारोबार करनेवाले संजय कुमार के गोदाम में हुई चोरी के दौरान नकाब उतरे रहने पर स्नेहिल लाहा का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जिस कारण ये दोनो पकड़ में आ गये। पूरे मुहल्ले के सीसीटीवी कैमरे को खंगाले जाने पर इनके आने-जाने और मुहल्ले में देर रात लोहे का धारदार हथियार दबिया लेकर चहलकदमी करते रहने का दृश्य कैद हो गया था। गोदाम में भी प्रवेश के समय इनके हाथ में वही दबिया दिख रहा था और पहनावा तथा कद-काठी भी वही थी। ऐसे में पुलिस को संजय ने सूचना दी, तो पुलिस ने तुरत दबिश दी। इसके बाद छापेमारी में दोनों के घर से चोरी के सामान बरामद किया गया।

घर में लगा रखा था पुलिस के कलर वाला नेम प्लेट

दुमका। नयापाड़ा में प्रिंस ने अपने घर में पिता संजय कुमार, नयापाड़ा का नाम लिखवाकर ऐसा नेम प्लेट लगवा रखा था, जैसे उसके पिता पुलिस विभाग के कोई बड़े अधिकारी हों, जबकि उसका पिता संजय भी चोरी के केस में जेल जा चुका है। बताया जा रहा है कि ऐसा केवल पुलिस की दबिश से बचने के लिए किया गया था। इस नेम प्लेट में पिता संजय का नाम ब्लू-रेड रंग में पुलिस के विभागीय संकेत में बनवाया गया था। इन दोनों के गिरफ्त में आने के बाद मुहल्ले के लोगों ने भी राहत की सांस ली है। मुहल्ले के लोग रात में इन्हें हथियार लेकर चलते देखते तो थे और सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस को इसकी शिकायत भी की थी। पर इनकी पहचान नहीं हो पा रही थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment