Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

प्लस 2 शिक्षक संघ जिला इकाई के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी बने सुरज कुमार कुशवाहा, कहा संगठन हित में हमेशा रहूंगा तत्पर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। झारखंड प्लस 2 शिक्षक संघ चतरा जिला इकाई के जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी सुरज कुमार कुशवाहा को बनाया गया है। इस अवसर पर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष योगेंद्र ठाकुर मुख्य अतिथि के रुप में उपसिथत थे। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ है और उनका सम्मान व अधिकार सुरक्षित रखना संघ की प्राथमिकता है। वहीं नवनियुक्त जिला प्रवक्ता श्री कुशवाहा को प्रिंस कुमार कुशवाहा, रमेश साहू, मंटू प्रजापति, कुमार चंदन, आशीष कुमार, सीता राम कुमार सहित जिले के सभी शिक्षकों ने शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि इनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा तथा शिक्षकों की समस्याओं का समाधान होगा। वहीं श्री कुशवाहा ने कहा कि शिक्षक सिर्फ ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि देश के भविष्य निर्माता होते हैं। शिक्षकों का सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। जब शिक्षक सशक्त होंगे, तभी समाज प्रगति करेगा। मैं शिक्षकों के हितों के लिए हमेशा कार्य करता रहूंगा। एकता में शक्ति है, और जब शिक्षक संगठित होते हैं, तो शिक्षा का भविष्य उज्जवल बनता है। कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने एकजुटता बनाए रखने और शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment