ऑटो रिक्शा और बाइक के टक्कर में वृद्ध महिला का कट गया पैर

0
320

न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के नोनगांव में बीते देर संध्या ऑटो रिक्शा पर सवार वृद्ध महिला को दो पहिया वाहन ने ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो रिक्शा पर सवार महिला का घटना स्थल पर पैर कटकर अलग हो गया। ऑटो पर सवार लोगों ने बताया की शाम होने के कारण शराब के नशे में नागेश्वर साव अपने बाइक से पत्थलगड़ा की ओर जा रहा था। जबकि पत्थलगड़ा साप्ताहिक बाजार से ऑटो रिक्शा नोनगांव बस्ती की तरफ जा रहा था। उसी दौरान दो पहिया सवार हड़बड़ी में महिला के पैर में टक्कर मार दिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना नोनगांव राणा मोहल्ला के पास हुई, जहां से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे घायल महिला मुनिया देवी 65 वर्ष पति नन्हक प्रजापति को इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग ले जाकर भर्ती कराया, जहां से महिला को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी स्थानीय थाने को महिला के परिजनों द्वारा लिखित आवेदन देकर की गई है। थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है, दोषी की तलास की जा रही है।