Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मंदिर में चोरी और तोड़फोड़ की घटना का पुलिस ने किया उद्भेदन, चार गिरफ्तार, चोरी की गई दान पेटी व चोरी में इस्तेमाल उपकरण सहित दो बाइक भी बरामद…

On: April 25, 2023 11:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

न्यूज स्केल संवाददाता

बोकारो। पुलिस टीम ने बोकारो जिला अंतर्गत विभिन्न थानों के मंदिरों में पिछले दिनों हुई चोरी व तोड़फोड़ की घटनाओं का उद्भेदन करते हुवे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मगंलवार को जेल भेज दिया। उपरोक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने माराफारी थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देते हुए बताया कि लगातार जिले के मंदिरों में तोड़फोड़ तथा दान पेटी से चोरी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही थी। घटना को लेकर लोग भी उग्र हो रहे थे और इस तरह की घटनाएं पुलिस के लिए भी सिरदर्द बन गया था। आगे बताया कि जिले के 10 थानों में इस तरह की आपराधिक घटनाओं की कांड दर्ज की गई थी। जिसके आलोक में डीएसपी मुख्यालय मुकेश कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित कर छापेमारी की जा रही थी, जिसमें विभिन्न थानों के थाना प्रभारी व इंस्पेक्टर आदि शामिल थे। टीम ने विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुवे छापेमारी कर सभी कांडों का उद्भेदन करते हुए चार अभियुक्तों सदाकत राय उर्फ सदाकत हुसैन,  सूरज रजवार, कुलदीप सिंह, आफताब राय कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत मोचरो गांव निवासी व बहादुर घटवार जरीडीह थाना को गिरफ्तार करने में सफल रही। सभी के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर उनके निशानदेही पर चोरी की गई मंदिर की दान पेटी व चोरी में इस्तेमाल उपकरण तथा दो मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। एसपी श्री झा ने कांड उद्भेद का श्रेय एसआईटी टीम के सदस्यों को देते हुए कहा कि उक्त सभी कांड 15 दिनों के घटित हुए हैं, जिसमें चारो मुख्य अभियुक्त है।

मंदिरों को सॉफ्ट टारगेट बना घटना को देते थे अंजाम

एसपी चंदन कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार अभिुक्त इस तरह की घटनाओं को सॉफ्ट टारगेट बनाते हुए घटना को अपने नशा आदि की पूर्ति करने के लिए अंजाम देते हैं। आगे बताया कि हाल ही में मंदिरों में घटित घटनाओं में सबसे चर्चित माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कसया टांड़ शिव हनुमान मंदिर, रितु डी चंचली अस्थान, सेक्टर 4 थाना अंतर्गत सूर्य मंदिर शामिल है। जहां से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एसआईटी टीम ने पहचान कर चोरों को गिरफ्तार कर कांड का उदभेदन करने में सफलता पाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जंगल में दस्तावेजों का अंबार: भारी मात्रा में वोटर, एटीएम और पैन कार्ड मिलने से हड़कंप!

विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

JMM युवा मोर्चा की नई प्रखंड कमेटी का गठन; मिथिलेश बने अध्यक्ष, रजनीश को मिली सचिव की कमान!

मुख्य मार्ग: खोटाही पुल बना मौत का फांस, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण!

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने बांटे 8 लाख के बीमा चेक; वित्तीय साक्षरता शिविर में फर्जीवाड़े से बचने के सिखाए गुर!

कोल परिवहन में अब 2 ड्राइवर अनिवार्य, 6 घंटे से अधिक परिचालन पर SDO का सख्त निर्देश!

डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मयूरहंड के शिक्षक! मुख्यालय छोड़ हजारीबाग से कर रहे अप-डाउन

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ केरेडारी का युवक गिरफ्तार!

भंडरा: एक घंटे की बारिश और थम गई मुख्य बाजार की रफ्तार, सड़क बनी दरिया, छात्र और राहगीर बेहाल

लोहरदगा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 17 मई को आयोजित होगा विकास मेला

कल्याण अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 214 मरीजों की हुई निशुल्क जांच

साप्ताहिक हाट में कोल वाहनों का तांडव, घंटों लगा रहा महाजाम; बाजार में मची अफरा-तफरी!

Leave a Comment