Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राज्य सम्पोषित उच्च विद्यालय के प्रथम शिक्षक जिन्होंने रखी थी विद्यालय की नीव, स्व. सहदेव नारायण सिंह की पुण्यतिथि सह श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए लोग

On: March 9, 2025 11:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
हंटरगंज(झारखंड)। जिले के हंटरगंज प्रखंड स्थित राज्य सम्पोषित प्लस 2 उच्च विद्यालय प्रांगन में विद्यालय के संस्थापक स्व. सहदेव नारायण सिंह के पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल हो उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। सभा की अध्यक्षता उनके शिष्य मोहन तिवारी व संचालन बसंत नारायण सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे मंचासीन गणमान्य लोगों को माला पहना कर सम्मानित किया गया। सभा पहुंचे लोगों ने स्व. सिंह को नमन करते हुए कहा की स्व. सहदेव नारायण सिंह 1961 में पाण्डेयपुरा हाई स्कूल की नीव क्षेत्र के दस छात्रों के साथ रखी थी। सभी ने उनके अविस्मरणीय कार्य की सराहना करते हुए बताया की अगर क्षेत्र में अगर शिक्षा की ज्योत की बात की जाये तो ये उनके द्वारा ही रौशन किया गया। आगे कहा कि आज रास उच्च विद्यालय अगर प्लस 2 उच्च विद्यालय बना है इसका सरा श्रेय भी उन्ही को जाता है। कार्यक्रम के अंत में स्व. सिंह के पुत्र नरेन्द्र सिंह के द्वारा प्लस 2 उच्च विद्यालय के छात्र अमन कुमार जिसने माध्यमिक परीक्षा 2024 मे हंटरगंज प्रखंड मे प्रथम स्थान पाया था, उसे पुरस्कृत किया। श्रद्धांजलि सभा में प्रोफेसर सह प्राचार्य एचडी जैन कॉलेज आरा नरेन्द्र सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, सहेंद्र कुमार सिंह, सुनील कुमार, अनिल कुमार, मदन तिवारी, गोविंद शरण तिवारी, राजदेव सिंह, बैजनाथ सिंह, युगल प्रसाद (सेवनिवृत शिक्षक), पवन माथुर (शिक्षक), प्रमोद सिंह(शिक्षक), रामप्रसाद यादव(सेवानिवृत शिक्षक), रघुनन्दन यादव, विनोद तिवारी, सच्चिदानंद तिवारी, कपिल प्रसाद(सेवानिवृत शिक्षक), कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंहा, प्रवीण कुमार प्रजापति(शिक्षक), कुणाल किशोर सिंह(शिक्षक), मवि पाण्डेयपुरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह, प्लस 2 उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जयंत कुमार आदि शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

एसआईटी ने बच्चा चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, 15 आरोपी गिरफ्तार, 12 बच्चे बरामद

भीषण सड़क हादसा: ओरसा घाटी में पलटी रिजर्व बस, 6 की मौत की आशंका, 30 से अधिक घायल

मंदिर प्रांगण में विहिप–बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व धर्म रक्षा निधि पर मंथन

अखिल भारतीय तैलीक साहू समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक, पदाधिकारियों का चयन

क्षत्रिय गौरव एकता मिलन समारोह आयोजित, रांची रैली को लेकर बनी रणनीति

आंगनबाड़ी केंद्र मरम्मत में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन

मनरेगा संविदा नियुक्ति परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, 34 पदों के लिए 265 अभ्यर्थी हुए शामिल

आपसी विवाद के दौरान हमला करने आए दो अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्व थाना प्रभारी अरबिंद सिंह को भावभीनी विदाई, छलक पड़े ग्रामीणों के साथ आंसू

उपायुक्त डॉ. ताराचंद के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

28वें कॉमनवेल्थ स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में सांसद सुखदेव भगत की अहम भूमिका

अनियंत्रित बोलेरो ने दुकान में मारी टक्कर, एक की मौत

Leave a Comment