अज्ञात वाहन के धक्के से नीलगाय गंभीर

0
280

प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड के नावाडीह फॉरेस्ट क्वार्टर के समीप सड़क पार कर रहे नीलगाय अज्ञात वाहन के चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गया। सुबह जब ग्रामीण सड़क पर निकले तो देखा घायल अवस्था में खून से लहूलुहान पड़ा है नीलगाय। इसके बाद गांव के ही लखन यादव ने नीलगाय की सेवा घर पर ले जाकर शुरू की और मीडिया के माध्यम से वन विभाग को जानकारी देने का आग्रह भी किया। इसके बाद हमारे प्रतिनिधि द्वारा यह जानकारी प्रतापपुर वन क्षेत्र पदाधिकारी अजीत राम को दी गई तो उन्होंने वनरक्षी अरुण कुमार के द्वारा प्रतापपुर पशु चिकित्सका पदाधिकारी को ले जाकर घायल नीलगाय का इलाज करवाया। उन्होंने बताया कि घायल नीलगाय का इलाज कराए जाने के बाद वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सीता याद  के पास देख रेख के लिए छोड़ दिया गया है।