बिरसा हरित चेतना अभियान के तहत चलाया गया जागरुकता अभियान

0
176

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के द्वारी व गंगापुर में बिरसा हरित चेतना अभियान के तहत वन विभाग दक्षिणी प्रमंडल द्वारा वन संरक्षण को लेकर शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान पंचायत के मुखिया जगदीश यादव के नेतृत्व में चलाया गया। इसके सफलता को लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक भी किया गया। बैठक में जंगल को आग से बचाने तथा मूड बोझिया से जंगल से बचाने की बात कही गई। बैठक में सागर मुंडा सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।