Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पितृ भक्ति के श्रेष्ठ उदाहरण हैं भगवान परशुराम: चंद्र मोहन पाठक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पितृ भक्ति के श्रेष्ठ उदाहरण हैं भगवान परशुराम: चंद्र मोहन पाठक

भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव मनाया गया

विष्णु के अवतार परशुराम ने शस्त्र और शास्त्र दोनों का उचित समय पर उपयोग सिखाया

भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव शनिवार को लोहरदगा के सेन्हा ठाकुरबाड़ी परिसर में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा मनाया गया। सभी लोगों ने भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम भगवान की पूजा अर्चना की और देश और समाज के कल्याण और विकास की कामना की। इस अवसर चंद्र मोहन पाठक ने कहा कि भगवान परशुराम का उल्लेख रामायण, महाभारत और कल्कि पुराण में है। वह महर्षि जमदग्नि और रेणुका की संतान हैं। मान्यताओं के अनुसार भगवान परशुराम का प्राकट्य काल प्रदोष काल में था और वह आठ चिरंजीवी पुरुषों में एक हैं। वह आज भी इस धरती पर मौजूद हैं। इनके अलावा महर्षि वेदव्यास, अश्वत्थामा, राजा बलि, हनुमान, विभीषण कृपाचार्य और ऋषि मारकंडेय आज भी इस धरती पर विचरण कर रहे हैं। श्रीधर पाठक ने कहा कि परशुराम जी का जन्म ब्राम्हण कुल में हुआ था मगर उनका यह अवतार बहुत ही तीव्र और प्रचंड स्वभाव का था। अपने माता-पिता के अपमान का बदला लेने के लिए इन्होंने पृथ्वी पर 21 बार क्षत्रियों का संहार किया था। पितृ भक्ति के श्रेष्ठ उदाहरण माने जाते हैं। उन्होंने सिखाया कि शस्त्र और शास्त्र दोनों ही उपयोगी हैं और उचित अवसर पर इनका प्रयोग होना चाहिए। भगवान परशुराम के आदर्श अनुकरणीय हैं।
कार्यक्रम में विजय पाठक, रामज्ञानी पाठक, अवनीश पाठक, अरविंद पाठक, विनय पाठक, उज्जवल पाठक, सिद्धार्थ, परीक्षित, अभिजीत, डायमंड, संदीप, सुंदरम, अनिकेत आदि मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment