
चतरा। 19, 20 एवं 21 फरवरी 2025 को होनेवाले राजकीय इटखोरी महोत्सव 2025 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त रमेश घोलप ने मंगलवार को प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि महोत्सव के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही है। स्थानीय कलाकारों, राज्य स्तर के कलाकार एवं बॉलीवुड कलाकारों का चयन प्रक्रिया पूर्ण कर लिया गया है। महोत्सव के पहले दिन 19 फरवरी को सर्वप्रथम मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का आगमन, मंदिर दर्शन, पूजन एवं महोत्सव का उदघाटन करेंगे। उसके बाद सांसकृतिक कार्रूक्रम प्रारंभ होंगे। 20 फरवरी को दोपहर में सेमिनार, 06ः00 बजे संध्या से कार्यक्रम, 21 फरवरी को 11ः00 बजे दिन से महोत्सव तक प्रदर्शनी, 06ः00 बजे संध्या से सांसकृतिक कार्यक्रम व समापन समारोह। न्यू झारखण्ड कला संगीत सृजन केन्द्र झारखण्ड का लोकप्रिय क्षेत्रिय नागपुरी भाषा पर आधारित ग्रुप नृत्य प्रस्तुति। कार्यक्रम नीरज डांस एकेडमी, चतरा, राजीव निगम, चंदन तिवारी, सलमान अली, सुप्रिया कुमारी एण्ड ग्रुप,
साक्षी प्रिया दुबे, नेताजी सुभाष चन्द्र बॉस स्कूल, चतरा, मानभूम सांस्कृतिक समिति, सरायकेला, रवि त्रिपाठी एण्ड ग्रुप एक प्रख्यात भारतीय पार्शवगायक, संगीतकार, संगीत निर्देशक, जॉली मुखर्जी, अनुज्ञा शर्मा, सिमरन डांस एकेडमी एण्ड ग्रुप, चतरा, अथर्व बक्सी, दिवस कुमार, धनबाद, अभिषेक प्रधान चतरा केे क्षेत्रीय भक्ति लोक गायक है। आर्यन रॉय,
डॉ. विष्णु सक्सेना, पदमिणी शर्मा, सर्वेश अस्थाना, स्वयं श्रीवास्तव एवं राजेश अग्रवाल आदि कलाकार कला का प्रदर्शन करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, जिला खेल पदाधिकारी तुषार रॉय, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधु समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।