नौ दिवसीय महायज्ञ के साथ गृह प्रवेश को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

0
263

मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड थाना क्षेत्र के बेला गांव में शनिवार को धूम-धाम के साथ नौ दिवसीय महायज्ञ के साथ गृह प्रवेश को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह अपने धर्म पत्नी के साथ पूरे नेम निष्ठा से यज्ञ के पुजारी बने। कलश यात्रा यज्ञ मंडप से शुभारंभ हुआ जो गणेशपुर सीमा के लेड़ीया नदी के तट पर 101 श्रद्धालु पहुंचे। जहां ऋग्वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भर कर यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया। यज्ञ के दौरान अधिकारी के माता सह शिक्षिका बिंदुल देवी एकादशी उद्यापन के साथ गृह प्रवेश करेंगी। यज्ञ पुरोहित बिरेंद्र पंडित के नेतृत्व में किया जा रहा है। बनारस से आए यज्ञाचार्य रविंद्र पांडेय, उपाचार्य त्रिपुरारी पांडेय शास्त्री, वृंदावन से आए कथा वाचक गोविंद कृष्ण शास्त्री, भागवत व्यास शिवकुमार शास्त्री, मंगलेश पांडेय यज्ञ संपन करवाएंगे। आर वी इलेक्ट्रिकल्स के प्रोपराइटर कमलेश कुमार सिंह ने बताया प्रत्येक शाम को कथा वाचन होगा। कलश यात्रा में रामचंद्र सिंह, दयानंद सिंह, बिनोद सिंह उर्फ छोटन सिंह, सुधीर सिंह, भूखी सिंह, कल्याण सिंह, बबलू सिंह, मंटू सिंह समेत परोरिया, बेला आदि गांव के लोग शामिल थे।