Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

करमा बीट जंगल में लगी भीषण आग, कडी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

On: April 20, 2023 11:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड थाना क्षेत्र के करमा बीट ढोढी मंधैनिया जंगल में बुधवार को शरारती तत्वों द्वारा आग लगा दी गई। जिससे जंगल में आग विकराल रुप धारण कर लिया। जंगल से आग गांव की तरफ बढते देख ग्रामीणो ने वन विभाग को आग लगने की सूचना दी। सूचना पाकर रेंजर जगरनाथ प्रसाद दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच आग बुझाने में ग्रामीणो के साथ जुटे। मिली जानकारी के अनुसार शरारती तत्वों द्वारा पहले करमा पंचायत के ढोढी जंगल में आग लगाई गई थी, आग पर वन विभाग के कर्मियों ने जबतक काबू पाया तबतक शरारती तत्वों द्वारा मंझगावां पंचायत के मंधैनिया जंगल में आग दी गई। आग इतनी तेजी से फैलने लगी कि वन विभाग के कर्मियों के साथ ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पडी। लगभग दस घंटे कडी मशक्कत के बाद जंगल में लगाई गई आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में कई ग्रामीण के साथ वन विभाग के कर्मी आग के चपेट में आने से जख्मी हुए। रेंजर सुबह से घटना स्थल पर कर्मियों के साथ कैंप किए हुए थे, ताकि दुबारा आग न लगे। आग लगने का पता नहीं चल पाया है पर अशंका जताई जा रही है कि इस तरह कि घृणित कार्य नशेड़ियों का हो सकता है। इस विषय पर रेंजर श्री प्रसाद ने कहा कि शरारती तत्वों द्वारा जंगल में आग लगाने से छोटे छोटे पौधे नष्ट होने के साथ कई जिव जंतुओं को नुकसान पहुंचा है।इस घटना की जांच उच्च स्तरीय कमिटी द्वारा कराई जाएगी। पहचान होते ही वन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा कि शरारती तत्वों के पहचान बताने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा और पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

मानदेय वृद्धि समेत मांगों को लेकर आवास कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी, 17 से 20 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल, मांगें पूरी नहीं होने पर 7 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल

Leave a Comment