Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

महिलाओं से लाखो रुपए के आभूषण की ठगी, पुराने आभूषण से नए आभूषण बदलकर देने के नाम पर की ठगी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कुंदा(चतरा)। दो महिलाएं कुंदा थाना क्षेत्र के मेदवाडीह से तीन अलग-अलग घरों में ठगी कर सोने, चांदी के लाखो रुपए के आभूषणों लेकर चंपत हो गईं। बीते कुछ दिन पूर्व मेदवाडीह में दो महिलाएं गांव में ठगी करने पहुंचीं थीं। ठग महिलाओं ने पहले दिन घरों में पुराने बर्तनों से नए बर्तन बदलकर दे दिए। उन्हें बताया कि कंपनी पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन देती है। अगले दिन फिर उन्हीं घरों में ठग महिलाए पहुंचीं और घरों में मौजूद महिलाओं से कहा कि कंपनी पुराने जेवरात के बदले नए जेवरात बदल रही है। दूसरे दिन आपको वापस नए आभूषण दे दिए जाएंगे। इस पर गांव की महिलाओं ने इन ठग महिलाओं पर विश्वास कर घरों में रखे पाजेब, कुंडल, सोने की कई जेवरात नए के चक्कर में ठग महिलाओं को दे दिए। ठग महिलाएं पहले गांव में उमा देवी के घर से चांदी पाजेब, सोने के नथनी समेत अन्य जेवरात व पीतल एवं अल्युमिनियम बर्तन ले गईं। बाद में संगीता देवी के घर से पायल, सोने की नथनी, चांदी की हसूली, लॉकेट समेत कई अन्य वस्तु ले गईं और फिर वे तीसरे कुंती देवी के घर से भी सोने, चांदी समेत कई बर्तन आदि ले गईं। वही मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर गांव के भी लगभग आधा दर्जन महिलाएं ठगी का शिकार हो चुकी हैं। इन सभी महिलाओं ने अपने घरवालों से बिना जानकारी के लालच में आकर आभूषण दिए थे। ठगी का शिकार होने के बाद सभी महिलाएं परेशान दिखाई दी उसके बाद इसकी जानकारी घरवालो को हुई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment