Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने मनाया स्वामी विवेकानंद की 162 वीं जयंती

On: January 13, 2025 8:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पत्थलगड़ा(चतरा)। अंतरराष्ट्रीय मानवाअधिकार एसोसिएशन ने पत्थलगड़ा प्रखंड में स्वामी विवेकानंद की 162 वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम  मनाया गया। जिसकीे अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश कुमार व संचालन प्रखंड महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पूनम कुमारी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार के प्रदेश महासचिव संजय सुमन, विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा कुजूर उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उनका वास्तविक नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी जो आज भी अपना काम कर रही है। वे रामकृष्ण परमहंस के सुयोग्य शिष्य थे। प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा कुजूर ने कहा कि विवेकानंद ने अपने जीवन को राष्ट्र और समाज सेवा के लिए समर्पित किया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को दिशा प्रदान करती हैं। कार्यक्रम में जिला सचिव रंजीत कुमार, कविता कुमारी, प्रखंड प्रवक्ता मोहम्मद अमजद हुसैन, प्रखंड उपाध्यक्ष राजेश रविदास, प्रखंड संगठन सचिव पवन कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष पुष्पा देवी, प्रखंड विधि सचिव अब्दुल बद्दू, पंचायत सदस्य बरवाडीह मोहम्मद मुस्ताक, सिंघानी पंचायत उपाध्यक्ष सलाउद्दीन अंसारी, प्रखंड संगठन सचिव अमरेश दांगी, प्रखंड प्रभारी चंपा देवी, प्रखंड उपाध्यक्ष विमल कुमार राणा, कार्यक्रम सचिव सुमित कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बरटा गांव में नौ दिवसीय दुर्गा यज्ञ की तैयारी पूरी

रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा

बुनियादी सुविधाओं से वंचित गांव, ग्रामीणों में आक्रोश, बिजली, सड़क, पानी तक नहीं-विकास पर उठे सवाल

एनसीसी फायरिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, 24 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज

पंचायत भवन परिसर में महुआ रखने से आवागमन बाधित

युवती से दुष्कर्म का प्रयास विफल, आरोपी गिरफ्तार

एसपी ने किया थाना व संस्थानों का औचक निरीक्षण

भंडरा: बीडीओ ने की विभागवार समीक्षा, खराब हैंडपंपों को दुरुस्त करने और समय पर खाद्यान्न वितरण का सख्त निर्देश

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में शिक्षक गिरफ्तार

होमगार्ड बहाली में ठगी का प्रयास, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

बैंक कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा आम जनता के लिए नोट एवं सिक्का विनिमय मेले का आयोजन  

Leave a Comment