मयूरहंड(चतरा)। बीएफटी संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप साव के नेतृत्व में शुक्रवार को बीएफटी मनरेगा सदस्यों ने दिवंगत मनरेगा कम्प्यूटर ऑपरेटर राजकुमार यादव के परिजनो से मुलाकात कर आर्थिक मदद किया। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व दिवंगत मनरेगा ऑपरेटर की ह्रदय गति रुकने से असामयिक निधन हो गया था। संघ के सदस्यों ने इटखोरी प्रखंड के बिघानी (पितिज) घर पहुंच कर शोक प्रकट कर दिवंगत की पत्नी को आर्थिक मदद पहुंचाने के साथ जीवन में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मौके पर सुनिल कुमार सिंह, उमेश दांगी, रमन पाण्डेय, संजय दास, सोहन कुमार दास, राजेश कुमार, अनिल यादव, विकास सिंह, दीपक कुमार, अशोक प्रजापति आदि शामिल थे।
---Advertisement---



















Total Users : 1182016
Total views : 3015237