Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पीडीएस संचालकों के साथ डीएसओ ने की बैठक, खाद्यान्न वितरण को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

On: April 18, 2023 11:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

गिद्धौर (चतरा)। मंगलवार को गिद्धौर प्रखंड सभागार में गिद्धौर, कन्हाचट्टी व पत्थलगड़ा प्रखंड के जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिरजी ने समीक्षा बैठक किया। जिसमें प्रखंड वार खाद्यान्न वितरण की समीक्षा करते हुवे डीएसओ ने खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरतने वाले डीलरों को जमकर फटकार लगाई। इस क्रम में उन्होंने माह के 20 तारीख तक शत-प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण करने व राशन कार्डधारियों को कम खाद्यान्न नही देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि जन वितरण प्रणाली के दुकानदार निर्धारित समय तक शत-प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण नहीं करते हैं तो लाइसेंस रद्द कर दी जाएगी। वहीं बैठक में उपस्थित गिद्धौर प्रमुख अनीता यादव ने दुकानदारों द्वारा खाद्यान्न वितरण में कार्डधारियों को कम अनाज व अनियमितता का मुद्दा उठाया। जिस पर जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी डीलरों को खाद्यान्न वितरण में सुधार लाने का निर्देश दिया। साथ ही शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। जबकि बैठक से अनुपस्थित रहने वाले दुकानदारों के विरुद्ध स्पष्टीकरण की करवाई की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह, डीलर प्रमिला कुमारी, अवध दांगी, संतोष सिंह के अलावे तीनों प्रखंड के डीलर उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का आरोप, शिक्षक पर गंभीर कार्रवाई की तैयारी

बड़ा हादसा: स्टीमर पलटने से 10 की मौत, कई लापता, राहत-बचाव में जुटी टीमें

पारिवारिक विवाद ने ली तीन जिंदगियां

बरटा गांव में नौ दिवसीय दुर्गा यज्ञ की तैयारी पूरी

रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा

बुनियादी सुविधाओं से वंचित गांव, ग्रामीणों में आक्रोश, बिजली, सड़क, पानी तक नहीं-विकास पर उठे सवाल

एनसीसी फायरिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, 24 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज

पंचायत भवन परिसर में महुआ रखने से आवागमन बाधित

युवती से दुष्कर्म का प्रयास विफल, आरोपी गिरफ्तार

एसपी ने किया थाना व संस्थानों का औचक निरीक्षण

भंडरा: बीडीओ ने की विभागवार समीक्षा, खराब हैंडपंपों को दुरुस्त करने और समय पर खाद्यान्न वितरण का सख्त निर्देश

Leave a Comment