Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

*सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण व संवर्धन का युवा लें संकल्प – मंगल सिंह भोगता*

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/गुमला -पालकोट प्रखंड के बिलिंगबिरा गांव में बुधवार की रात्रि पूस जतरा सह रंगारंग नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी मंगल सिंह भोगता ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का फीता काटकर उदघाटन किया। कार्यक्रम में शामिल जन समूह को संबोधित करते हुए मंगल सिंह भोगता ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। कहा कि जतरा और नागपुरी कला संस्कृति इस क्षेत्र का सांस्कृतिक विरासत है। समय बहुत तेजी से बदल रहा है और नए पीढ़ी के युवा अपनी भाषा, सांस्कृति, परंपरा, संस्कार और सभ्यता को भूल रहे हैं। यह भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं है। जिस तरह हमें अपनी माटी से प्रेम है उसी तरह अपनी नागपुरी भाषा, गीत संगीत नृत्य से प्रेम करने और कला को सीखने की जरूरत है। अपनी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए सामूहिक संकल्प लेने की जरूरत है। उनके साथ गुडू सिंह, गोपाल केसरी, भुवन सिंह, सुदर्शन प्रधान, नरेंद्र बड़ाईक, मधु सिंह, जगदीश सिंह, संतोष सिंह, विशाल साहु, सुनील पंडा, चितरंजन पंडा, सचिन सिंह, सूरज सिंह आदि शामिल थे। आयोजन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सचिव कृष्णा साहु, कोषाध्यक्ष हीरा साहु ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर नागपुरी कलाकार रंजनी कुमारी, नेहरु नायक, गोविंद सिंह, प्रीति मेहर, सरिता बड़ाईक आदि ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक लेाक गीत प्रस्तुत कर समा बांधने का काम किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment