Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त के अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक,

On: December 31, 2024 9:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक हुई। जिसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री पोषण योजना (मध्याह्न भोजन), विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति, बच्चों का स्वास्थ्य जांच, प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की समीक्षा, चावल वितरण, विद्यालय द्वारा अपडेट एसएमएस समेत अन्य की क्रमवार समीक्षा करते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक के क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र ने बताया कि जिले के 1514 विद्यालयों में प्रधानमंत्री पोषण योजना उपलब्ध कराया जाता है। वर्ग एक से आठ में कुल नामांकन बच्चों की संख्या 172420 है। जिसकी औसत उपस्थिति दिसंबर माह में 126925 कुल 74 प्रतिशत था। जिसपर उपायुक्त श्री घोलप ने अप्रसन्नता व्यक्त किया। दो त्रिमास में 1514 विद्यालयों में 533 विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच किया गया है। उपायुक्त ने शेष विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच ना होने के कारण की जानकारी सिविल सर्जन चतरा से लेते हुए कहा शत प्रतिशत विद्यालयों में रोस्टर अनुसार स्वास्थ्य जांच कैंप लगाएं। वही प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की नियमित बैठक नहीं होने के कारण गिद्धौर, पत्थलगड़ा, लावालौंग, कान्हाचट्टी के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रधानमंत्री पोषण योजना से संबंधित सभी विद्यालयों को शत प्रतिशत एसएमएस करने का निर्देश दिया गया। एसएमएस नहीं करने वाले व लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने आगे कहा प्रधानमंत्री पोषण योजना (मध्याह्न भोजन) के तहत बच्चों को पोषणयुक्त भोजन मिले साथ ही साफ-सफाई का भी विशेष ख्याल रखा जाय। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (मध्याह्न भोजन) योजना की समीक्षा करते हुए जिले का अच्छादन दर बढ़ाने के लिए भी जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर लगातार अनुश्रवण/पर्यवेक्षण कराना सुनिश्चित करें। बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन चतरा दिनेश प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनिंदर भगत, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस–अपराधियों के बीच मुठभेड़, प्रिंस खान गिरोह का शूटर घायल, एएसआई को लगी गोली

श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह को लेकर भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

सांसद ने सरना स्थल में चबूतरा निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य का किया उद्घाटन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोहरदगा में जल महोत्सव पखवाड़ा का जिला स्तरीय शुभारंभ, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कूडू में जेएसएलपीएस के तहत भव्य कार्यक्रम, 250 से अधिक दिदियों ने लिया भाग

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के योगदान और नेतृत्व क्षमता को किया गया सम्मानित

बिना ओटीपी और लिंक के खाते से उड़ गए 29,100 रुपये, साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज, महिला ने थाना में की शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर बैठक, ग्रामीणों ने लिया संकल्प, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

ग्रामीण विकास व जेएसएलपीएस योजनाओं की समीक्षा, लंबित भुगतान जल्द करने का निर्देश, उपायुक्त ने कहा योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

पांच दिन से लापता युवक का शव मिला, इलाके में सनसनी, 3 मार्च से गायब था अनिश कुमार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का रहस्य

पुरानी रंजिश में दो गुटों के बीच मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता की शिकायत पर 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सर्पदंश से 12 वर्षीय किशोरी की मौत, गांव में मातम, खेत के पास रसेल वाइपर ने डंसा, इलाज के दौरान बिगड़ी हालत

Leave a Comment