Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पुत्र काट रहा कार्यालय का चक्कर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बारिसाखी पंचायत के नयाखाप गांव निवासी भोली यादव अपने पिता स्वर्गीय सेवा महतो के मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दो माह से प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रहा है। भोली यादव ने सोमवार को उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि मेरे पिता की मृत्यु हो चुकी है और बीते 16 अक्टूबर को मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने को लेकर पंचायत सचिव को आवेदन किया है। पर दो माह बीत जाने के बाद भी मृत्यु प्रमाण पत्र प्रखंड कार्यालय से निर्गत नहीं हो पाया है। अंततः भोली यादव ने उपायुक्त से दिवंगत पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment